राजनांदगांव

गोड़लवाही में हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुई


(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव/छुरिया – ग्राम गोड़लवाही में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शाही यूथ क्लब एवं समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में खेल ,डांस, दही लूट एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू मुख्य अतिथि थी। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा मुख्यअतिथि का पुष्पगुच्छ एवं गाजे बाजे के साथ जोशीला स्वागत किया गया। भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन मनुष्य के लिए अनुकरणीय हैं। उनके जीवन के एवं उनके भगवत गीता में कहे गए हर एक वाक्य मनुष्य जीवन के लिए पथ प्रदर्शक हैं। भगवान श्रीकृष्ण एवं सुदामा की मित्रता युगों युगों तक याद की जावेगी। जीवन के हर परिस्थितियों में भगवान का दिया होकर हमें सरल सहज होकर जीने की सीख दी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिरदे राम चंद्रवंशी, अंनत तिवारी जिला प्रशिक्षण प्रमुख आयुब खान सरपंच नरगोतीन बाई भूआर्य, पंच मालती बघेल, सोभिया नायक, दिलेश्वरी साहू ,डिलेशवरी मंडावी,चैनसिंह भेड़िया,सुभाष रावटे,गोपाल भुआर्य,गोपाल बघेल,पंचराम भैंसरा ,ग्राम प्रमुख कौशल ,भूपेंद्र नायक शाही यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यगण एवं समस्त ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button