राजनांदगांव

निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ…..

Advertisement

(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – शासन द्वारा 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज 31 अक्टूबर को निगम सभागृह में महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्ष्यता में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई गयी, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों सहित निगम पदाधिकारियों को निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने शपथ दिलायी। इस अवसर पर महापौर, आयुक्त सहित नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पांजली अर्पित कियें।

Advertisement
Advertisement


निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में आज 31 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11ः00 बजे आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा निगम पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दूरदर्शिता व देश के लिये किये कार्याे को देश की एकता की भावना समझ कर अपने देश की आंतरिक सुरक्षा,सुनिश्चित करने अपना योगदान देने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इसके अलावा पूर्व प्रधान मंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर देशमुख ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री श्री सरदार पटेल भारत में अलग अलग सियासतों को दबाकर सभी को एक कर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिये। इस लिये उन्हें लौह पुरूष भी कहा करते थे। उन्होंने लोगों में एकता स्थापित कर देश को उन्नति के राह पर लाने का कार्य किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके योगदानों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Advertisement


नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने भी सरदार पटेल के योगदानों को याद कर उन्हें एकता में जोडने वाला लौह पुरूष बताया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, संजय ठाकुर व संदीप तिवारी, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित उप अभियंतागण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button