बिलासपुर

सामुदायिक भवन नगर निगम का और मालिक बना शिव साहू….

Advertisement

(शशि कोन्हेर)-: बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम ने नगर निगम सीमा के भीतर बहुत बड़ी तादाद में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया है। वही कुछ समाजों के लिए भी सामुदायिक भवन बना कर दिए गए हैं। लेकिन नगर निगम के इन सामुदायिक भवनों मेरे से अधिकांश का कोई माई बाप नहीं है। ऐसा ही एक एक सामुदायिक भवन भक्त कंवर राम वार्ड के प्रवेश द्वार के पास बना हुआ है। यह भवन बनाया तो नगर निगम ने है लेकिन मौके पर इसका कब्जा और मिल्कियत शिव साहू नाम के एक ऐसे व्यक्ति ने कब्जाई हुई हैं।‌ यह व्यक्ति न तो नगर निगम का स्थाई कर्मचारी है और ना ही अस्थाई। इसके बावजूद वह न केवल इस सामुदायिक भवन को अपना आशियाना बना चुका है वरन गाहे-बगाहे इसे लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए प्रदान भी करता है। और उनसे मिलने वाली राशि नगर निगम में जमा करने की बजाय अपने जेब के हवाले कर लेता है। नगर निगम के कुछ अधिकारियों को इसकी जानकारी भी है इसके बावजूद उनकी चुप्पी शिव साहू के हौसले बढ़ा रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button