देश

आज पेश होगा शिंदे सरकार का पहला बजट, मुख्यमंत्री बोले- अपने वादे को करेंगे पूरा

Advertisement

(शशि कोनहेर) : मुंबई :  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को साल 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। यह महाराष्ट्र के एकनथ शिंदे सरकार का पहला बजट होगा। बजट पर बात करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को पेश होने वाला राज्य का बजट राज्य भर में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

Advertisement
Advertisement

महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों का होगा पूरा ध्यान
उन्होंने कहा, “गुरुवार को हमारा पहला बजट है। हम कल अपने वादों को पूरा करेंगे। हर कोई अनुमान लगा रहा है कि बजट उनके लिए क्या होगा। मैं आपको बता सकता हूं कि हम इस बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे” मालूम हो कि राज्य में पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद शिवसेना-भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह पहला बजट होगा। बजट से पहले मुख्यमंत्री ने इस पर कहा कि सरकार लोगों से किए अपने वादों को निभाएगी।

Advertisement

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना

Advertisement


मालूम हो कि राज्य सरकार ने विधानसभा में बुधवार को साल 2022-23 के लिए अपना आर्थिक सर्वेक्षण दस्तावेज पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 (अप्रैल-मार्च) के दौरान महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 6.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button