देश

कश्मीर घाटी में एक ही रात में चार, अलग-अलग जगहों पर…..!

(शशि कोन्हेर) : श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने एक ही रात में कश्मीर घाटी में चार अलग-अलग जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकी समेत चार को मार गिराया जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए आतंकवादियों में दो जैश-ए-मोहम्मद जबकि दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे। जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इन अभियान की सफलता के लिए सुरक्षाबलों को बधाई भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button