बिलासपुर

सहकारी गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष बने शेखर, अभिषेक अग्रवाल को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया….

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित बिलासपुर के शेखर मुदलियार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं।इसी तरह अभिषेक अग्रवाल समिति में दूसरी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य आवास संघ के प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं।

इनके अलावा रोहित बाजपेई सहकारी बैंक श्याम नारायण गुप्ता बिलासपुर प्रिंटिंग प्रेस तथा प्रिया यादव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए हैं। शेखर मुदलियार चौथी बार बिलासपुर सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित बिलासपुर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं 2007 से वे लगातार अध्यक्ष हैं।शेखर मुदलियार ने चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित घोषित होने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि संस्था को घाटे से उबारने की थी। और आज उनकी संस्था पूरी तरह कर्जे से मुक्त हैं।उनके कार्यकाल में 17 कॉलोनी का निर्माण किया गया। यह सब नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के आशीर्वाद से ही संभव हो सका। उन्होंने संचालक मंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया और कहा कि बिलासपुर सरकारी गृह निर्माण समिति को कर्ज मुक्त करने में अशोक अग्रवाल समेत सभी संचालक मंडल के सभी सदस्यों का सहयोग रहा है। इसी तरह 20 साल के कार्यकाल में संचालक मंडल के सभी सदस्यों का लगातार सहयोग मिला। आज शेखर मुदलियार के नाम का प्रस्ताव रोहित बाजपेई व अशोक अग्रवाल ने रखा। शेखर मुदलियार ने दो नामांकन फॉर्म भरे थे। और किसी का नामांकन नहीं आने पर चुनाव अधिकारी चेतन बाजपेई ने शेखर मुदलियार को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध चुने गए। उनके नाम का प्रस्ताव पीआर यादव तथा समर्थन नारायण तिवारी ने रखा।गुरुवार को हुई निर्वाचन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से फिरोज कुरैशी, रोहित बाजपेई, तृप्ति केसरिया, श्याम गुप्ता, मुर्तुजा आदी मौजूद रहे।

शेखर मुदलियार ने बताया कि 1955 से बिलासपुर हाउसिंग सोसायटी अनवरत काम कर रही है।यह पहली संस्था है जो शहर में 17 कॉलोनियों का निर्माण कर चुकी हैं और यदुनंदन नगर तिफरा में एक और नई कॉलोनी का निर्माण करने जा रही हैं।शेखर मुदलियार ने कहा कि इस संस्था के जरिए प्रमुख रूप से हाउसिंग कॉलोनी काम करना है। जिसके लिए यह संस्था बनाई गई थी और हाउसिंग बोर्ड लगातार प्रगति कर रहा है। अज्ञेय नगर, क्रांति नगर और विनोबा नगर के अलावा अशोक नगर समेत अनेक जगहों में संस्था ने सस्ते दर पर लोगों को मकान बनाकर दिए हैं और आगे भी इस योजना को आगे बढ़ाएंगे, उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया।

ज्ञात हो कि संचालक मंडल में पिछले 30 साल से अशोक अग्रवाल तथा फिरोज कुरेशी सदस्य हैं और दोनों सदस्यों के मार्गदर्शन में संस्था लगातार प्रगति कर रही है। और दोनों वरिष्ठ सदस्यों ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में शेखर मुदलियार चौथी बार अध्यक्ष निर्विरोध अध्यक्ष बने हैं तो उनके कार्यकाल की उपलब्धि तथा 20 साल के काम को देते हुए संस्था आगामी समय में शहर में कई आवास योजनाओं को मूर्त रूप देगी। वर्तमान में बढ़ती जमीन तथा निर्माण सामग्री की कीमत को देखते हुए रेरा के तहत यह संस्था लोगों को सस्ते दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button