बिलासपुर

VIDEO : जाती-बिराती फागुन में सावन-भादो सा माहौल..गरज-चमक के साथ सुबह से हो रही झमाझम बारिश

(शशि कोन्हेर) ‘ बिलासपुर। बिलासपुर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात की तरह आज शनिवार की सुबह भी झमाझम बारिश होती रही। आज सुबह जिस तरह की बारिश हुई उससे मौसम के पूरी तरह करवट बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस बारिश ने उस भीषण गर्मी पर भी पानी फेर दिया है जो बीते 1 सप्ताह से बिलासपुर के लोगों को सताने लगी थी।

शुक्रवार की देर रात और आज शनिवार की सुबह शुरू हुई हमारी कब जाकर रुकती है। और बेमौसम बैढप हुए मौसम के तेवर कब बदलते हैं। इसका आप और हम केवल इंतजार ही कर सकते हैं। इस बारिश से जिन किसानों ने गांव गया हुआ है उन्हें ओला गिरने की आशंका सताने लगी है। वही रवि फसल धान और सब्जी उत्पादक किसानों को इस बारिश से राहत भी मिलेगी बशर्तें मौसम जल्दी खुल जाए और आसमान पर अधिक दिनों तक बादल बदली का माहौल न रहे। खेती किसानी और खेतों में लगाई गई सभी फसलों को नुकसान होने की शुरुआत हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button