छत्तीसगढ़

आंध्र प्रदेश की ज्वेलरी शॉप से, 3 करोड़ से अधिक कीमत का सोना चुराने वाला, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में धरा गया

(शशि कोन्हेर) : कवर्धा – कवर्धा जिले में रहने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर चोर से पुलिस ने 3 करोड रुपए से अधिक कीमत का 6 किलो 400 ग्राम सोना भी जप्त किया है। ‌आंध्रप्रदेश के विजयनगर की ज्वेलरी शॉप में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर जिले में छिपा हुआ था।कवर्धा के कैलाश नगर में रहने वाले लोकेश श्रीवास नामक यह चोर आंध्र प्रदेश के विजय नगर की एक मशहूर ज्वेलरी शॉप में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद कवर्धा में आकर छुपा हुआ था। पुलिस ने आज उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लोकेश श्रीवास शातिर चोर है और 2006 से कई बार चोरी चोरी की वारदातों में लिप्त रहा है। उसकी इन हरकतों के कारण ही उसे 2019 में 1 साल के लिए जिला बदर भी किया गया था।

पुलिस ने मुखबिरी की मदद से इस चोरी का बड़ा खुलासा करते हुए चोर से 6 किलो 400 ग्राम सोना जब्त किया है। साथ ही शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त सोने की कीमत 3 करोड़ रुपयों से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के बताया कि आरोपी लोकेश श्रीवास 2006 से चोरी के कई वारदात में लगातार लिपत है। 2019 में आरोपी को 1 साल के लिए जिला बदर भी किया गया था। आरोपी कवर्धा के कैलाशनगर का निवासी बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button