देश

अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भी आई जबरदस्त तेजी…..

(शशि कोन्हेर) : हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद लगातार 9 दिनों तक अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, अब अडानी के शेयरों में गिरावट पर ब्रेक लग गया है और निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयरों में तेजी नजर आ रहे हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 10.27% की तेजी के साथ 1987.60 रुपये पर पहुंच गए। इसके अलावा अडानी विल्मर के शेयर आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन 5% का अपर सर्किट लग गया है।

Advertisement

जानिए अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल

Advertisement
Advertisement

कंपनी शेयर प्राइस (Rs) चेंज
अडानी एंटरप्राइजेज 1912.15 (+6.08%)
अडानी पोर्ट्स 581.35 (+5.07%)
अडानी पावर 175.55 (+1.27%)
अडानी ट्रांसमिशन 1295.95 (+3.54%)
अडानी विल्मर 419.35 (+4.99%)
अडानी ग्रीन 842.75 (-0.05%)
अडानी टोटल 1394.15 (-5.00%)
NDTV 219.10 (+0.99%)
ACC लिमिटेड 2024.70 (+1.46%)
अंबुजा सीमेंट 392.15 +8.45 (+2.20%)

Advertisement

(BSE पर 9:20 बजे के ट्रेडिंग के अुनसार)

Advertisement

बता दें कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजों के चलते शेयरों में तेजी है। अब तक अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट और अडानी ग्रीन के नतीजें जारी कर दिए गए हैं। आज बुधवार को अडानी विल्मर और अडानी पावर के नतीजें जारी किए जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button