देश

बार गर्ल उर्वशी की चप्पल से पकड़ाया उसका शातिर हत्यारा

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मामला मुंबई का है।  एक युवती के चप्पल से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उसकी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। उर्वशी वैष्णव (27) का शव 14 दिसंबर को गढ़ी नदी से बरामद हुआ था। नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के आरोप में उसके ब्वायफ्रेंड रियाज खान (36) और इमरान शेख को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

रियाज खान कौन है?
रियाज खान एक जिम में ट्रेनर है और तीन शादियां कर चुका है। उर्वशी एक बार में काम करती थी। वह रियाज पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। इसी से नाराज होकर रियाज ने इमरान के साथ मिलकर उसे मार डाला था। 14 दिसंबर को पनवेल तालुका पुलिस को सूचना मिली कि धामनी गांव के पास गढ़ी नदी में एक महिला का शव दिख रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी।

Advertisement

घटनास्थल से मिला था उर्वशी का चप्पल
जिस जगह पर शव बरामद हुआ, वहां न तो सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही पुलिस को कोई प्रत्यक्षदर्शी मिला। दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 घटना की समानांतर जांच कर रही थी। इस दौरान क्राइम ब्रांच ने देखा कि उर्वशी के एक चप्पल पर दुकान का नाम लिखा हुआ है। उस नाम की तीन दुकानें पनवेल, वसई और मुंबई में थीं। वसई स्थित दुकान के एक सेल्समैन ने तस्वीर दिखाने पर कहा कि उसने इस युवती को छह दिसंबर को चप्पल बेचा है।

Advertisement

आखिरकार अपराध शाखा इस युवती की पहचान करने और उसका पता ढूंढ निकालने में कामयाब रही। इसके बाद पुलिस ने उस बार का पता कर लिया, जहां उर्वशी काम करती थी। सना बार में उर्वशी और रियाज की भेंट हुई थी और वे दोनों वहां साथ आते-जाते थे। युवती के सहकर्मियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button