रायपुर

देवव्रत सिंह की पहली पत्नी पर गंभीर आरोप, तलाक के बदले 11 करोड़ रुपए लेकर रचा ली दूसरी शादी….

रायपुर – खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह ने आज पहली पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पहली पत्नी ने देवव्रत से तालाक के एवज में पूरे 11 करोड़ रुपए लिए थे। विभा सिंह आज दोपहर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात कर रहीं थीं।

Advertisement

खैरागढ़ विधानसभा के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा देवव्रत सिंह ने कहा कि आने वाले विधानसभा के उपचुनाव में उनकी कोई दावेदारी नहीं है। जबकि उनके पति की पहली पत्नी पद्मा सिंह तलाक के बाद भी उनकी संपत्ति और यहां चुनाव के जरिए राजनीतिक लाभ उठाने की तैयारी में है।

Advertisement
Advertisement

विभा सिंह ने कहा कि पद्मा सिंह अब दूसरी शादी करके पद्मा पंत बन गई हैं। देवव्रत सिंह से तलाक होने के बाद उन्होंने हिमाचल निवासी नितिन पंत से शादी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के लिए पद्मा ने देवव्रत सिंह से 11 करोड़ रुपये लिए थे। इन रुपयों को महाराज ने अपनी पुश्तैनी जमीन जायदाद को बेचकर दी थी। इस वाकये को लेकर वो काफी दुःखी थे। विभा सिंह ने कहा कि जब देवव्रत सिंह और पद्मा सिंह का तलाक हुआ, उस दौरान उनके बच्चे बहुत छोटे थे। इस समय मे इन बच्चों को सबसे ज्यादा उनको माँ की जरूरत थी। लेकिन इसके बाद भी वो बच्चों को छोड़कर नितिन पंत से शादी कर ली।

Advertisement

विभा सिंह ने पूछा कि पद्मा सिंह अब किस हैसियत से देवव्रत सिंह की पहली पत्नी बता रही है। उनका जबकि तलाक हो चुका है और वो दूसरी शादी करके हिमाचल में रह रही हैं। विभा सिंह ने आरोप लगाया कि सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए पद्मा सिंह खैरागढ़ में रहकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button