देश

वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

(शशि कोन्हेर) : देश के वरिष्ठ पत्रकार और विचारक वेद प्रताप वैदिक का आज निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वेद प्रताप अपने घर के बाथरूम में फिसल गये, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ है, जिसके तुरंत बाद उन्हें गुडगांव के प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

हाफिज सईद का लिया था इंटरव्यू
वैदिक ने 2014 में पाकिस्तान के खूंखार आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया था, जिसके बाद वे विवादों में घिर गए थे। उन्होंने कश्मीर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। वैदिक ने एक पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पाक और भारत चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

संसद पर भी की थी विवादत टिप्पणी
वेद प्रताप वैदिक ने जब पाकिस्तान में जाकर हाफिज सईद का इंटरव्यू लिया तो उसने पीएम मोदी को लेकर गलत बातें कहीं थी। वहीं, भारत लौटने पर उनका भारी विरोध भी हुआ और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा तक चलाने की मांग उठी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button