बिलासपुर

कोटा में गोलीकांड….घायल को किया गया सिम्स रेफर

बिलासपुर  – कोटा क्षेत्र में गोली की गूंज से सनसनी फ़ैल गई, गोलीकांड की घटना देर रात की बताई जा रही है,जानकारी के अनुसार कुछ लोग औरापानी जंगल से घूमके के वापस लौट रहे थे।

Advertisement

जब वे लोग औरापानी मोड मेनरोड स्कूल के पास बाथरूम करने के लिए रुके तभी दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात लोग आए और हुज्जतबाजी करते हुए मारपीट करने लगे।

Advertisement

इसी बीच चार अज्ञात युवक में से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, जिससे गोली तखतपुर निवासी सिक्ख युवक सनी खालसा के नाभि में जा लगी। जिसके बाद अज्ञात युवक घटना को अंजाम दे कर मोटरसाइकिल फरार हो गए। वही घायल युवक सनी खालसा के साथ चंकी पांडे एवं आशीष ने तत्काल कोटा थाना की डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसपर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर गई जहां से उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button