छत्तीसगढ़

प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण किसानों से हुये रूबरू

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सुरगुजा)
प्रदेश सरकार के मंशानुरूप  खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद किये जाने वाले धान  के लिए  सहकारिता विभाग द्वारा  बनाया गया उपार्जन केन्द्र  लखनपुर का औचक निरीक्षण छत्तीसगढ़ शासन  जिला सरगुजा के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिगुआ ने 12  दिसम्बर दिन सोमवार को किया ।धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आये किसानों से रूबरू होते हुए व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया।  किसानों ने सही व्यवस्था होने की बात बताई। इस दौरान धान खरीद केन्द्र प्रभारी शमीम खान से मुखातिब होते हुए श्री पिगुआ ने कुल पंजीकृत किसानों की संख्या काटे गए टोकन के आधार पर अब तक खरीद की गई धान  परिवहन जारी डीओ के आधार पर  मिलरो को दिये गये धान की जानकारी ली। उन्होंने काटे गए टोकन तथा समिति में उपलब्ध बारदाने  अन्य दूसरे गतिविधियों के बारे पूछा। साथ ही शासन द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप पात्रतानुसार छोटे किसानों के धान प्राथमिकता के आधार पर खरीदने तथा दस्तावेज सही रखने निर्देश दिये। तथा धान खरीदी के लक्ष्य के बारे  पूछा। इस दौरान  प्रभारी सचिव ने धान बेचने आये ग्रामीण किसान मुन्नाराम ग्राम पंचायत अमगसी बनखेतापारा एवं दूसरे किसानों से खरीद केंद्र में होने वाली अव्यवस्था  दूसरे गतिविधियों के बारे में जानकारी लिये। किसानों ने सब कुछ ठीक होना बताया।
काबिले गौर है कि मनोज कुमार पिगुआ पूर्व में सरगुजा कलेक्टर भी रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के सचिव बनने के बाद 3-4  मर्तबा लखनपुर धान खरीदी केन्द्र सहित  ब्लाक क्षेत्र के  दूसरे खरीदी केन्द्रों का निरिक्षण कर चुके हैं।
निरिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप आई जी रामगोपाल गर्ग ,नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ,पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )श्रीमती शिवानी जयसवाल जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडेय तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर समिति प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह हल्का पटवारी धान बेचने आए क्षेत्र के किसान काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button