छत्तीसगढ़

भारतीय सेना में बिलासपुर से नायब सूबेदार स्व.आलोक ठाकुर के निधन पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जताया शोक

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर के तोरवा निवासी पंजाब के फिरोजपुर में इंडियन आर्मी की 156 अटलारी रेजिमेंट में नायब सूबेदार  आलोक  सिंह ठाकुर की पिछले दिनों  ड्यूटी पर  आकस्मिक निधन पर  प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने तोरवा स्तिथ उनके निवास स्थल पर जाकर परिवार जनों के साथ मुलाकात की एवं अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए।

शोक संतप्त परिवार को ढाढस बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि  नायब सूबेदार स्व.आलोक ठाकुर भारत माता की रक्षा के लिए 24 वर्षों से इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उनके आकस्मिक निधन से परिवारजनों के साथ बिलासपुर वासियों को भी गहरा आघात पहुंचा है, स्वर्गीय आलोक ठाकुर जी को उनकी सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button