छत्तीसगढ़

टायर फटने के कारण पेड से टकराकर पलटी स्कार्पियो 3 महिलाओं की मौत, 4 घायल

(शशि कोन्हेर) : जगदलपुर जिले के किलेपाल में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 3 महिलाओं की मौत और लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मगर रास्ते में गाड़ी का टायर फट गया और यह हादसा हो गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई वे सभी बीजापुर से जगदलपुर शादी में जा रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि टायर फटने के बाद गाड़ी 2 से 3 बार पलट गई। फिर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

Advertisement
Advertisement

वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को गाड़ी के अंदर से निकाला। तब तक महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग घायल थे। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button