बिलासपुर

संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया : डॉ भानुमति

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज जी ने समाज एवं राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया, उक्त उद्गार विश्व नामदेव समाज संगठन की संयोजिका डॉ.भानुमति गुजरानिया जी बिलासपुर प्रवास के दौरान वरिष्ठ समाज सेवी अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रीय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव के निवास स्थान विकास नगर पहुॅचकर समाज के समाज सेवियों से मिलकर कही। श्रीमती डॉक्टर गुरजानिया जी ने विश्व नामदेव समाज संगठन के कार्यो एवं उद्देश्य को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि यह संगठन वृहद स्तर का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है इस संगठन में समाज के डॉक्टर्स, इंजिनियर, साइंटिस्ट, अधिवक्ता, व्यापारी, शिक्षाविद जैसे अनेक समाज सेवियों ने जुडकर सामाजिक विकास के मुद्दे एवं वृहद संगठन का स्वरूप दिखने लगा है। इस संगठन का महत्वपूर्ण उद्देश्य सामाजिक एकता के साथ-साथ समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के शिक्षा का पूरा खर्च उठाना एवं कमजोर परिवार के उत्थान हेतु उन्हें निर्भर बनाने में योगदान प्रदान करना आदि अनेक प्रकल्पों के माध्यम से सामाजिक ताना बाना समाजिक एकता की दिशा में विशेष कार्यक्रम बनाए गए है। श्रीमती गुजरानिया ने बताया कि विश्व नामदेव समाज संगठन का वृहद स्तर पर जल्द विस्तार भी किया जाएगा। इस संगठन में आप सभी लोगों की महती जिम्मेदारी भी होगी, इस मौके पर समाजिक बंधुओं ने श्रीमती गुजरानिया जी एवं उनके पति श्री सतीश जी गुजरानिया का शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement


इस अवसर पर ज्वाला प्रसाद नामदेव नामदेव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय नामदेव क्षत्री महासंघ, वरिष्ठ समाज सेवी शिवशंकरलाल वर्मा, श्रीनामदेव समाज विकास परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष एनपी नामदेव, प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, कमलकिशोर वर्मा, हेमंत नामदेव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, श्री नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा बिलासपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष नामदेव गुरूजी, धीरज नामदेव, आलेख वर्मा, सीमा नामदेव सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button