बिलासपुर

द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती का देहावसान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : द्वारका शारदा एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पूज्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का देहांत हो गया। आज गोटेगांव के परमहंसी गंगा आश्रम में उनका स्वर्गवास हुआ। स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती दो पीठों के संयुक्त शंकराचार्य थे। उनकी आयु 99 वर्ष थी। उनका निधन हमारे देश के धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र की बहुत बड़ी क्षति है। स्वामी स्वरूपानंद जी सरस्वती के निधन से रिक्त हुए स्थान को कभी भी भरा नहीं जा सकता। स्वामी जी के स्वर्गवास की खबर से पूरे देश में फैली उनकी शिक्षा मंडली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बिलासपुर शहर के साथ स्वामी जी का स्नेह और अटूट संबंध सर्वज्ञात है। अभी कुछ वर्षों पहले तक वे विभिन्न अवसरों पर बिलासपुर आकर अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से श्रोताओं को पुण्य लाभ कराते रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button