देश

कन्हैया कुमार और जिग्नेश के कांग्रेस प्रवेश पर बोले संबित पात्रा…आज कांग्रेस में विलय होगा टुकड़े टुकड़े गैंग का

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली : छात्र नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के दलित नेता जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इन दोनों नेताओं के कांग्रेस में शामिल किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने निशाना साधा है। पात्रा ने कहा कि आज ‘कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग का विलय हो रहा है।’ भाजपा नेता ने कहा कि कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल करने के लिए कांग्रेस ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का दिन चुना है।

Advertisement
Advertisement

यह साधारण दिन नहीं-पात्रा
पात्रा ने कहा, ‘कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, यह कांग्रेस का विषय है। इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा लेकिन यह कहना भी जरूरी है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग और कांग्रेस पार्टी का आज विलय हो रहा है। यह साधारण दिन नहीं है। आज सर्जिकल स्ट्राइक की सालगीरह है। देश में आज दो ताकते हैं, एक ताकत देश की संप्रुभता एवं एकता को मजबूत करना चाहती है जबकि दूसरी तरफ वे लोग हैं जिन्होंने नारा दिया था-‘भारत तेरे टुकड़े होंगे, ईंशा अल्लाह, ईंशा अल्लाह। अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है।’ पात्रा ने कहा, ‘अफजल को अपना गुरु मानने वाले लोगों को कांग्रेस अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।’

Advertisement

कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

Advertisement

बताया जा रहा है कि कन्हैया और जिग्नेश आज शाम कांग्रेस में शामिल होंगे। इनके पार्टी में शामिल होने से पहले दिल्ली स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर पोस्टर लगे हैं जिन पर कन्हैया कुमार की तस्वीर है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button