देश

पकड़ा गया साक्षी का कातिल साहिल….बुलंदशहर से पुलिस ने धर दबोचा

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : दिल्ली में खौफनाक वारदात को अंजाम देकर फरार होने वाले साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से साहिल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसे लेकर दिल्ली पहुंच रही है और अब उससे इस मामले में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले 16 साल की लड़की साक्षी की हत्या का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें नजर आ रहा था कि किस तरह साहिल ने साक्षी पर चाकू से हमला किया था।

Advertisement
Advertisement

साक्षी के हत्यारे साहिल की तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हुई थीं। उसकी लोकेशन को ट्रैक करने की लगातार कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। वह बड़ी चालाकी से अपना फोन घर पर ही छोड़कर फरार हो गया था। हालांकि, कुछ अहम इनपुट्स मिलने के बाद आखिरकार पुलिस को कामयाबी हाथ लग ही गई और उसे बुलंदशहर से धर दबोचा गया।

Advertisement

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में रविवार को दहला देने वाली वारदात हुई थी। यहां साहिल ने साक्षी को सरेआम एक गली में चाकू से कई बार गोदा था और फिर पत्थर से भी कूचला था। बड़ी हैरानी की बात यह भी थी कि हत्या की वारदात के वक्त कई अन्य लोग भी उस गली में मौजूद थे लेकिन किसी ने भी साहिल को रोकने की कोशिश नहीं की थी।

Advertisement

वीडियो में नजर आ रहा था कि कई लोग उसी गली से गुजर रहे हैं लेकिन कोई साहिल को रोकता नहीं है। पुलिस ने बताया था कि साक्षी की हत्या की सूचना मुखबिर से मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची थी। पुलिस ने बताया है कि साक्षी पर 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया गया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button