मनोरंजन

बादशाह के साथ “बचपन का प्यार मेरा भूला नहीं जाना रे” गाने वाले सहदेव का जल्द आएगा नया गाना…बादशाह ने शेयर की तस्वीर

Advertisement

बादशाह ने जल्द ही आने वाले नए वायरल गाने “बचपन का प्यार” की घोषणा की है। भारतीय रैपर और गायक बादशाह ने घोषणा की है कि “बच्चन का प्यार” नाम का नया वायरल गाना जल्द ही आ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल बॉय सहदेव के साथ पोस्ट साझा किया। ‘बचपन का प्यार’ गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। 

Advertisement
Advertisement

https://twitter.com/Its_Badshah/status/1422168994501468164?s=19
 
गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी।  
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया। मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मिली जानकारी के मुताबिक सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सहदेव द्वारा गाया गाना बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। लाखों लोग इस पर रील वीडियो बना रहे हैं। सहदेव के गाने पर लिप्सिंग करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं। वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि अब देश में इसकी चर्चा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button