देश

रूसी विदेश मंत्री ने भारत की तारीफ की और कहा… भारत हम से जो भी खरीदना चाहेगा, हम बेशक उसे देंगे..!

Advertisement

भारत के दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि वे (अमेरिका) दूसरों को अपनी कूटनीति का पालन करने के लिए मजबूर कर रहे हैं लेकिन मेरा मानना है कि यह दबाव भारत और रूस के बीच की साझेदारी को प्रभावित नहीं करेगा। भारत की विदेश नीति राष्ट्रीय हितों पर आधारित है। यह अच्छे और वफादार दोस्त बनाती है। रूस और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। हम भारत को जरूरत की हर आपूर्ति करने के लिए तैयार रहेंगे जो वह हमसे खरीदना चाहता है।

Advertisement
Advertisement

ऐसे समय जब दुनियाभर में ईंधन की कीमतों ने देशों को बुरी तरह प्रभावित किया है… रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की यह घोषणा बेहद महत्वपूर्ण है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने परोक्ष रूप से अमेरिका पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत को ऐसी व्‍यवस्‍थाओं पर यकीन नहीं करना चाहिए जिसके नेता रातों-रात आपका पैसा चुरा लेते हैं। मास्‍को और कीव के बीच भारत के मध्यस्थ बनने की संभावना पर रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है।

Advertisement

यूक्रेन संकट के बीच भारत को तेल आपूर्ति और भुगतान के बारे में पूछे जाने पर रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमसे कुछ भी खरीदना चाहता है तो हम चर्चा करने और स्वीकार्य सहयोग तक पहुंचने के लिए तैयार हैं। भारत की विदेश नीति पर बात करते हुए सर्गेई लावरोव ने कहा कि भारत किसी के दबाव में फैसले नहीं लेता है। भारत की विदेश नीति सिद्धांतों पर आधारित है। यही कारण है कि भारत और रूस के बीच दोस्‍ताना रिश्‍ते हैं। भारत और रूस के बीच सामरिक साझेदारी है जिसके आधार पर दोनों एक दूसरे की मदद करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button