विदेश

यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा झटका….छोड़ना पड़ा खेरसान शहर का कब्जा

(शशि कोन्हेर) : यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा झटका लगा है। रूस, यूक्रेन के खेरसान शहर से अपनी सेना हटाने का एलान किया है। यह आदेश रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने यूक्रेन के अपने सैन्य कमांडर को दिया है। 24 फरवरी से जारी युद्ध में खेरसान अकेली प्रांतीय राजधानी थी जिस पर रूस कब्जा कर पाया, लेकिन अब वह भी उसे छोड़नी पड़ी है। इससे पहले खेरसान प्रांत के ज्यादातर इलाके पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया था, लेकिन हाल के कुछ दिनों में रूसी सेना बिना लड़े ही पीछे हट रही थी।

Advertisement


रूस को इस वजह से छोड़ना पड़ा यूक्रेन का खेरसान शहर
इस बीच खेरसान शहर के पूर्व में मुख्य मार्ग पर इनहुलेट्स नदी पर बना पुल उड़ाए जाने की खबर है। रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खेरसान सहित यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अक्टूबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में शामिल करने की घोषणा की थी। रूस ने अपने क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों पर कब्जे की कोशिश होने पर परमाणु हथियार के इस्तेमाल की भी चेतावनी दी थी।

Advertisement
Advertisement

अब रूसी सेना ने खेरसान शहर छोड़ते हुए डेनिप्रो नदी के पश्चिमी किनारे पर सुरक्षात्मक मोर्चा बनाने की घोषणा की है। यूक्रेन में रूसी सेना के सर्वोच्च कमांडर सर्गेई सुरोविकिन ने कहा है कि खेरसान में रूसी सैनिकों को जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते ठंडक में सैनिकों की जान को खतरा पैदा हो सकता था। इसलिए पीछे हटने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button