विदेश

श्रीलंकाई राष्ट्रपति निवास के सामने चल रहा हंगामा…पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत

Advertisement

श्रीलंका में पिछले कई दिनों से लोग सड़कों पर हैं। ये लोग देश की बदहाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में आज एक नया मोड़ ले लिया। आज पुलिस की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। बता दें कि राष्‍ट्रपति कार्यालय के बाहर सैकड़ों लोग देश के मौजूदा हालातों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज जब प्रदर्शनकारी बेकाबू हुए तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए चलाई गोली में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई।

Advertisement

देश के कई जानकार यहां की आर्थिक बदहाली की वजह चीन को बता रहे हैं। वहीं श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में यदि देश के काम कोई आया है तो वो भारत ही है। भारत ने करीब ढाई अरब रुपये की वित्‍तीय मदद श्रीलंका को दी है। इसके अलावा खाद्य सामग्री के अलावा भी कई चीजों को सहायता के तौर पर श्रीलंका को भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button