मनोरंजन

सिंघम क्वीन के घर आया नन्हा मेहमान….

(शशि कोन्हेर) : साउथ क्वीन काजल अग्रवाल ने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय किया। उन्होंने अपनी हर छोटी- बड़ी खुशी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सिंघम अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बन चुकी हैं और उन्होंने अपने पति गौतम किचलू के साथ अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। हालांकि इस पर अब तक काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम ने कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

काजल अग्रवाल ने दिया बेबी बॉय को जन्म

रिपोर्ट की माने तो काजल अग्रवाल ने बेबी बॉय को जन्म दिया। इस बात की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने काजल अग्रवाल की उनके पति गौतम किचलू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘बेबी ब्वॉय’ इस खुशी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग काजल अग्रवाल को बेबी बॉय के घर आने की बधाई दे रहे हैं। हालांकि अब फैंस काजल अग्रवाल के सोशल मीडिया पर उनके ऑफिशल अनाउंसमेंट का वेट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button