देश

RSS संवैधानिक संस्थाओं में अपने लोगों को बैठा रहा….लेह में बोले राहुल गांधी

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे। राहुल ने लेह में एक कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित किया। युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘भारत 1947 में आजाद हुआ था और संविधान भारत की स्वतंत्रता को मजबूती देता है। भारत में आजादी को मजबूत करना संवैधानिक है।’

राहुल गांधी ने कहा कि संविधान एक कदम है… आप संस्थानों की स्थापना के लिए जिस तरह से संविधान को लागू करते हैं। वह उसी तरह से संविधान के विजन को सपोर्ट करते हैं। लोकसभा और राज्यसभा इन सभी एलिमेंट को मजबूर करते हैं। हालांकि, अब आरएसएस अपने लोगों को संस्थागत ढांचे के अहम स्थानों पर बैठा रही है।

5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद राहुल गांधी पहली बार लद्दाख पहुंचे हैं। इस बीच पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी का लद्दाख दौरा 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button