देश

पंजाब में ट्रैक्टर पर रोड शो करने निकली प्रियंका गांधी ने किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज…बनावटी पगड़ी पहन कर सरदार नहीं बनते..!

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रूपनगर में रोड शो कर रही हैं। वह ट्रैक्‍टर पर सवार होकर रोड शो कर रही हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी हैं। इस‍के बाद प्रियंका अमृतसर पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। वह अमृतसर पूूर्वी सीट से प्रत्‍याशी व पजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आसपास की सीटों के उम्‍मीदवाराें के चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर पहुंच रही हैं। वह ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बटाला रोड एरिया में आएंगी। इस दौरान वह रोड शो कर डोर टू डोर भी चुनाव प्रचार करेंगी।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई जगह लोगों को संबोधित किया। उन्‍हाेंने कहा कि बनावटी पगड़ी पहनकर सरदार नहीं बनते। पंजाब में राज पंजाबी ही करेंगे। कोई नई राजनीति नहीं देगा। न मोदी देंगे न ही केजरीवाल देंगे। राजनीति यहां खड़ी है। प्रियंका गांधी ने रूपनगर के शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिला रूपनगर की तीनों सीट हम जीत रहे हैं। बरिंदर सिंह ढिल्लो को जीताने की अपील की। चन्नी ने कहा कि आप ढिल्लो को विधायक बना दो, मंत्री मैं बना दूंगा।


प्रियंका गांधी ने हेलीपैड पर उतरने के बाद गुरुद्वारा श्री हेड दरबार कोट पुराण में माथा टेका। इसके बाद उन्‍हाेंने चाय पी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने रोड शो शुरू किया। इस दौरान शहर में जगह-जगी उनका स्वागत किया गया। भारी भीड़ के बीच प्रियंका ट्रैक्टर पर सवार हैं। ट्रैक्टर को रूपनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार बरिंदर सिंह सिंह ढिल्लों चला रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी सवार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button