देश

दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले राहुल गांधी…..सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल मचा दिया है। बीजेपी की ओर से जारी कटाक्ष के बीच, जहां एक ओर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया था, तो वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दिग्विजय का निजी बयान बताया।

Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने आखिरी चरण के दौरान जम्मू-कश्मीर में है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया।

Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, “जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है।”

Advertisement

इस दौरान राहुल गांधी ने साफ कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना सही नहीं है। उन्होंने कहा, “सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता। सेना जो भी करें वो शौर्य की बात होती है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “पार्टी के विचार एक बातचीत से उत्पन्न होते हैं। दिग्विजय सिंह के विचार बाहरी विचार हैं। वे पार्टी के विचार नहीं हैं। हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सशस्त्र बल कठिन काम करते हैं और वे असाधारण रूप से अच्छी तरह से अपना काम करते हैं। आर्मी जो भी करती है उसका सबूत नहीं मांगा जा सकता।”

दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी टिप्पणी की। उन्होंने संवादाताओं ने बात करते हुए साफ कहा,”हम पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पार्टी सेना के साथ खड़ी है। हम हमेशा देश के लिए काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। हम अपनी सेना का बहुत सम्मान करते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button