बिलासपुर

BREAKING : राजकिशोर नगर में लूट, बदमाश मौके पर छोड़ गए बाइक-कार और जिंदा कारतूस, पुलिस जांच में जुटी, देखिये वीडियो

बिलासपुर के राजकिशोर नगर इलाके में मंगलवार रात सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी की रात करीब 9 बजे टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर में कुछ अज्ञात आरोपियों ने संतोष तिवारी नामक व्यक्ति को रोक लिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और सिर पर हथौड़ी से हमला कर घायल कर दिया।

Advertisement

 

Advertisement

 

आशीष मौर्य (संपादक)

इसके बाद आरोपी प्रार्थी की मेहरून रंग की रीनॉल्ट कंपनी की कार क्रमांक CG 10 AH 7707 लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सोने-चांदी के आभूषण भी रखे हुए थे।घटना के बाद मौके से आरोपियों की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 P 0331 और एक अन्य कार क्रमांक CG 10 BJ 8147 बरामद की गई है, जिन्हें छोड़कर आरोपी भाग निकले।

पुलिस को घटनास्थल से एक मैगजीन और कुछ जिंदा राउंड भी मिले हैं, जो चलाए नहीं गए थे। घायल संतोष तिवारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button