बिलासपुर
सड़क पर तलवार से काटा जन्मदिन का केक, पुलिस ने 15 युवकों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें 15 युवक रात के समय सर्विस रोड पर जन्मदिन मनाते हुए तलवार से केक काटते नजर आए। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पहचान की और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश केवर्त, कमलेश सरवनस, रितेश नायक, कर्ण सिंह, रणजीत केवट, अभ्युदय भारद्वाज सहित 9 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने तलवार और वाहन भी जब्त कर लिया है।




