छत्तीसगढ़बिलासपुर

नवरात्रि के प्रथम दिन, रिवर व्यू में हुई माँ अरपा की भव्य महाआरती….

बिलासपुर – शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर रिवर व्यू में माँ अरपा की महाआरती की गयी। अरपा अर्पण महाअभियान परिवार द्वारा यह महाआरती हर वर्ष बिलासपुरवासियों की खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना के साथ की जाती है।

Advertisement

इस वर्ष भी, आचार्य पं. सृजन शर्मा के नेतृत्व में 21 पंडितों के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती मॉ गंगा की आरती की तर्ज़ पर की गई, और 45 मिनट तक मंत्रोच्चारण के साथ इसका आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेंकटेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी कौशलेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने अरपा अर्पण महाअभियान के संस्थापक और अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को ‘अरपा पुत्र’ की उपाधि से सम्मानित किया।

महाआरती के बाद, सभी ने डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रांत सह प्रचारक नारायण नामदेव और अरपा अर्पण महाअभियान परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button