देश

राजनीति से ऊपर उठकर योगी आदित्यनाथ ने, अखिलेश यादव को फोन कर जाना, डिंपल यादव और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य हाल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा से लम्बे समय से जुड़े होने के बाद भी समय-समय पर ऐसा काम कर जाते हैं कि वो दलगत राजनीति के दौर में भी मीलों ऊंचा मुकाम हासिल कर लेते हैं। मात्र 26 वर्ष की उम्र में गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा में जाने वाले योगी आदित्यनाथ में सेवा भाव कूट-कूट कर भरा है। गोरक्षनाथ पीठ में महंत अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी योगी आदित्यनाथ ने राजनीति में सेवा तथा समर्पण की इतनी लम्बी लकीर खींच दी है कि कोई आसपास नहीं है। संत तथा योगी भी भूमिका में मुख्यमंत्री अक्सर ही दिख जाते हैं और लोगों की दिल जीत लेते हैं।

Advertisement
Advertisement


कोरोना संक्रमण काल में पिता के निधन के बाद भी जनता की सेवा की खातिर अंत्येष्टि में ना जाने वाले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव और उनकी पुत्री के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन मिला दिया। उन्होंने डिंपल यादव तथा उनकी पुत्री टीना के स्वास्थ की जानकारी ली और हर प्रकार की मदद का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और उनकी पुत्री के कोरोना पाजिटिव होने के समाचार का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव यादव से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए परिवार के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके आवास पर जाकर उनके भेंट की थी और संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती होने के दौरान भी लगातार मुलायम सिंह उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल लेते रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button