देश

खूब चर्चित हो रहा है रेल के डिब्बे में बना रेस्टोरेंट्स ऑन व्हील्स, हल्दीराम के इस रेस्टोरेंट की जमकर हो रही चर्चा…..

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – महाराष्ट्र में मध्य रेलवे क्षेत्र के नागपुर मंडल ने नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर शानदार ‘रेस्टोरेंट आन व्हील्स’ बनाया है। ग्राहक सुनील अग्रवाल के मुताबिक, हम इसे पसंद कर रहे हैं। यह एक नई अवधारणा है। यह ऐसा अहसास दे रहा है, जैसे हम महाराजा एक्सप्रेस में भोजन कर रहे हैं। भारतीय रेलवे के मध्य रेलवे जोन ने नागपुर स्टेशन के बाहर एक पुराने यात्री डिब्बे को रेस्टोरेंट बना दिया है। और इसका नाम रखा है रेस्टोरेंट आन व्हील्स। नागपुर रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए यह रेस्टोरेंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रेलवे स्टेशन के बाहर बनाए गए इस रेस्टोरेंट में सिर्फ एक डिब्बे का इस्तेमाल किया गया है। मध्य रेलवे के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट में एक साथ 40 लोगों के बैठने की सुविधा है। इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर रेलवे की थीम पर आधारित है।

नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर बने इस रेस्टोरेंट में शानदार लाइटिंग के साथ गजब की सजावट की गई है। इस रेस्टोरेंट में सिर्फ रेल यात्री ही नहीं आम जनता भी यहां आकर खाने का लुत्फ उठा सकती है। इस रेस्टोरेंट को लोकल संस्कृति को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। हल्दीराम ने इस कोट में रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट में उत्तर और दक्षिण भारत के मशहूर खाने के आइटम मौजूद हैं। इस रेस्टोरेंट में करीब 52 कर्मचारी काम कर रहे हैं। आजकल यह रेस्टोरेंट काफी चर्चा में बना हुआ है। मध्य रेलवे ने इससे पहले अक्टूबर, 2021 में मुुंबई के छत्रपति महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह का रेस्टोरेंट शुरू किया था। यह भी काफी चर्चित हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button