देश

मुंबई में आज शनिवार से 10 जुलाई तक के लिए लगा कर्फ्यू

(शशि कोन्हेर) : मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 5 दिनों से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के चलते शनिवार को मुंबई में 10 जुलाई तक कर्फ्यू लगा दिया गया और सर्वदलीय कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

इस सख्ती के बाद भी आज दोपहर में उल्हासनगर में शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के कार्यालय पर तोड़ फोड़ की गई। आज सुबह ही बागी शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर के मुंबई स्थित कार्यालय तथा पुणे में तानाजी सावंत के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी।

Advertisement
Advertisement

इन मामलों में 19 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।

Advertisement

मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने आज सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर भूमिका अपनाने का निर्देश दिया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मुंबई में 10 जुलाई तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया।

Advertisement

इस आदेश में सरकारी कार्यालय, शादी समारोह, अंतिम संस्कार, सिनेमागृह तथा नाट्यगृह को छूट दी गई है। शहर के सभी जगह पोस्टर तथा बैनर हटाने का भी आदेश जारी किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस की स्पेशल टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी।

पुलिस ने हिंसक बैनर पोस्टर को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने सभी पक्षों और कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की है इसके बाद एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास तथा कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button