देश

राहत भरी खबर..आ रहा है मानसून… मौसम विभाग की छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

(शशि कोन्हेर) : उत्तर पश्चिमी भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां के चलते गर्मी से राहत रहेगी। बता दें, 22 से 24 मई के बीच इस तरह की गतिविधियां कुछ तेज होंगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और आंधी आ सकती है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है।

Advertisement

इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मेघालय, असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

बाकी पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button