छत्तीसगढ़

हसदेव पर टीएस बाबा के दिए गए बयान को लेकर… सीएम भूपेश बघेल ने कहा – बाबा नही चाहते तो पेड़ तो क्या एक डंगाल भी नही कटेगी….ना ही गोली चलने की नौबत आएगी

रायपुर – हसदेव आंदोलनकारियों के मंच पर सिंहदेव के दिये बयान पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया आयी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टीएस सिंहदेव उस क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहेंगे तो पेड़ क्या एक टहनी भी नहीं कटेगी। मुख्यमंत्री आज हरियाणा के विधायक से मिलने के लिए रिसोर्ट पहुंच थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने हसदेव आंदोलनकारियों के बीच सिंहदेव के पहुंचने और उनके दिये बयान पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए कहा कि …

Advertisement

बाबा साहेब क्षेत्र के विधायक हैं, अगर वो नहीं चाहते तो पेड़ तो क्या, एक डंगाल भी नहीं कटेगी

Advertisement
Advertisement

वहीं आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने और गोली चलने पर पहली गोली खुद खाने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि …

Advertisement

बाबा साहब का बयान आया है पहली गोली मुझे लगेगी,  गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन पर गोली चल जाएगी

Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार का है। भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है, विरोध दिल्ली में होना चाहिए।

आपको बता दें कि कल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव हसदेव बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के साथ खड़े होने की बात कही थी। सिंहदेव से कुछ ग्रामीणों ने कहा था कि यहां गोली चल सकती है, जिसके बाद सिंहदेव ने कहा कि गोली अगर चली तो पहली गोली मैं खाऊंगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button