बिलासपुर

9 वर्षों से मारपीट और बलात्कार के फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने की पुलिस को मारपीट और बलात्कार के 9 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। रतनपुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी कुंम्हडाखोल निवासी 35 वर्षीय खलील खान पिता अब्दुल रशीद खान रतनपुर थाने में दर्ज मारपीट और बलात्कार के 2 मामलों में बीते 9 वर्षों से फरार था। उसके फरार होने के कारण रतनपुर पुलिस ने विवेचना पूर्ण कर माननीय न्यायालय में धारा 299 के तहत फरारी में चालान पेश किया था।

Advertisement
Advertisement

इस पर माननीय न्यायालय ने उक्त फरार आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया था। जो पिछले 9 वर्षों से लंबित था। उक्त आरोपी के अपने घर पर आने की सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस ताबड़तोड़ सक्रिय हुई और नौ वर्षो से फरार आरोपी खलील खान पिता अब्दुल रशीद खान को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button