छत्तीसगढ़

घर में खाना बनाने आई 15 साल की लड़की से रेप, ASI गिरफ्तार….

Advertisement

राजनांदगांव – रेप और हत्या का प्रयास करने के मामले में छुईखदान थाने के ASI को गिरफ्तार किया गया है। ASI कई दिनों से 15 साल की बच्ची का शोषण कर रहा था। नाबालिग को डराने और धमकाने के लिए उसके दोनों पैर भी जला दिए थे। बच्ची के पैर पर जलने के निशान भी हैं। आरोपी ASI नरेंद्र गहीने है। नरेंद्र थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में अकेला रहता था। उसने एक महिला को घर का खाना बनाने और बाकी काम करने के लिए काम पर रखा था।

Advertisement
Advertisement

पीड़ित की मां पिछले एक साल से नरेंद्र के घर खाना बनाने के लिए आ रही थी। कोरोना काल के समय उसकी तबीयत खराब हो गई। उस समय वो अपनी बेटी को खाना बनाने के लिए भेज दिया करती थी। इस दौरान वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा। नरेंद्र ने मौका पाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद नरेंद्र अक्सर नाबालिग का शोषण करने लगा। इस दौरान पीड़ित इसका विरोध करती थी, लेकिन आरोपी डरा-धमकाकर हर बार उसे चुप करा देता था।

Advertisement

एक दिन आरोपी ने लड़की के दोनों पैर भी जला दिए। इसके बाद पीड़ित ने पूरी कहानी अपनी मां को बताई। बाद में पूरे मामले की लिखित में शिकायत पुलिस में की गई। छुईखदान थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि आरोपी ASI नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया गया है। 14 अगस्त को पीड़ित की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। 16 अगस्त को पुलिस ने FIR दर्ज की और देर रात नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित की मां आरोपी पुलिस वाले के घर खाना बनाने का काम करती थी। इसी बीच उसकी बेटी ASI के संपर्क में आई थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button