देश

अफगानिस्तान की बालिका द्वारा भेजे गए काबुल नदी के जल से हुआ रामलला का अभिषेक…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : अफगानिस्तान की बालिका के अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रेम से भेजे गए उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी के पास अफगानिस्तान से एक लड़की ने काबुल नदी का भेज कर राम जन्मभूमि का जलाभिषेक करने कड्डी इच्छा जताई थी।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या जाकर काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रविवार को रामलला का जलाभिषेक किया। काबुल की इस लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रामलला पर काबुल नदी के जल को चढ़वाने का अनुरोध किया था। अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। यहां पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Advertisement

अयोध्या में रामजन्म भूमि का जल अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां पर गंगा नदी व अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने वहां पर भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है। मुझे उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Advertisement

राम की नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामलला की पूजा-अर्चना की। योगी अफगानिस्तान से आए काबुल नदी के जल से जलाभिषेक किया। तालिबान के कब्जे के बाद एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वही जल लेकर रामलला की पूजा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस काबुल नदी के जल की बहुत महत्ता है। इस जल से पहले रामलला का जलाभिषेक किया फिर राम मंदिर के गर्भगृह में अर्पित किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button