मनोरंजन

रामसेतु फिल्म में गलत तथ्य दिखाए.. सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार को भेजी नोटिस…..

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड में इन दिनों काफी कुछ हो रहा है। बॉलीवुड बायकॉट से लेकर ट्विटर पर स्टार्स को ट्रोल करने का ट्रेंड छाया हुआ। बी- टाउन में लगता है अभी कुछ भी ठीक नहीं है। ऐसे में एक और कंट्रोवर्शी सामने आई है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म राम सेतु विवाद में घिर गई है। एक्शन एडवेंचर फिल्म राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी आर्कियोलॉजिस्ट रामसेतु के मिथर या वास्तविकता का प्रमाण ढूंढता है। बीजेपी सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु से जुड़े लोगों को लीगल नोटिस भेजा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Advertisement

बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई सिनेमावालों को झूठ और गलत चीजें दिखाने की आदत हो गई है। इसलिए इन्हें इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी देने के लिए मैंने वकील सत्य सभरवाल के जरिए राम सेतु से जुड़े अक्षय कुमार और उनकी टीम के 8 लोगों को लीगस नोटिस भेजा है। नोटिस में दावा किया है कि फिल्म से रामसेतु से जुड़े तथ्यों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

Advertisement
Advertisement

रामसेतु में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा और सत्यदेव हैं। ये फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रामसेतु के अलावा अक्षय कुमार के पास कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म कठपुतली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button