देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चतुराई का माना लोहा.. और कहा..वे चतुराई से बोलकर..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जयपुर – पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में जीत हासिल की है तो पंजाब में आम आदमी पार्टी को शानदार कामयाबी मिली है। वहीं इन चुनावों में विपक्ष की अगुवाई करने वाली कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर विपक्ष की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इस पर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि पीएम मोदी चतुराई से बोलते हैं। वह विपक्ष पर एजेंसियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हैं लेकिन पूरा देश देख सकता है कि आज भारत में क्या हो रहा है, आइटी, ईडी, सीबीआइ के साथ क्या हो रहा है। देश में कैसे छापेमारी हो रही है दुनिया देख सकती है।

Advertisement
Advertisement

मुख्‍यमंत्री गहलोत ने कहा हमें सच्चाई को आम लोगों तक ले जाना होगा, तभी भारतीय जनता पार्टी बेनकाब होगी। हम महात्‍मा गांधी के रास्‍ते पर चलेंगे। भाजपा हिंदुत्व और ध्रुवीकरण के नाम पर चतुराई से बोलकर जीत गए। देश में उत्‍तर प्रदेश के कोविड मैनेजमेंट के बारे में हर कोई जानता है। फिर भी, विपक्ष पिछड़ गया क्योंकि वे (भाजपा) चतुराई से बोलते हैं। इसने लोगों की सोच बदल दी। मेरा मानना है कि अंत में सत्य की जीत होती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button