देश

राज ठाकरे ने शिवसेना में विभाजन का ठीकरा उद्धव के सर   फोड़ा, मुख्यमंत्री शिंदे को भी दी नसीहत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुंबई :  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना में विभाजन के लिए उद्धव ठाकरे को जिम्मेदार ठहराया है। वह बुधवार को गुड़ी पाड़वा के अवसर पर अपनी पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement

उद्धव ठाकरे का नेतृत्व जिम्मेदार है- राज ठाकरे
दादर स्थित शिवाजी पार्क में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया। इसके लिए उद्धव ठाकरे का नेतृत्व जिम्मेदार है। यहां तक कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री रहते हुए वह अपने ही विधायकों से नहीं मिलते थे। वह उनसे मिलने से इनकार देते थे। इसी कड़ी में राज ने शिवसेना छोड़कर गए सभी वरिष्ठ नेताओं के लिए भी उद्धव को ही जिम्मेदार ठहराया। इनमें वह स्वयं भी शामिल रहे हैं।

Advertisement

राज ठाकरे का दर्द छलका
यह कहते हुए राज ठाकरे का दर्द छलका कि मुझे सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जाता था। किसी संगठनात्मक भूमिका में मुझे स्थान नहीं दिया जाता था। पार्टी में मेरी भूमिका को कम करके दिखाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया। यहां तक कि नारायण राणे जैसे वरिष्ठ नेता को भी पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। वह कभी शिवसेना नहीं छोड़ना चाहते थे।

Advertisement

होर्डिंग्स में बताया राज ठाकरे को महाराष्ट्र का भावी सीएम
बता दें कि मनसे कार्यकर्ताओं ने गुड़ी पाड़वा रैली से पहले शिवाजी पार्क के आसपास ऐसे होर्डिंग्स लगाए थे, जिनमें राज ठाकरे को महाराष्ट्र का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। राज ठाकरे के निकट भविष्य में होने वाले मुंबई महानगरपालिका एवं अन्य चुनावों में भाजपा एवं शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हाथ मिलाने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद रैली में राज ठाकरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी ताने कसने से बाज नहीं आए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button