छत्तीसगढ़

ट्रेन से गिरे रेलवे हमाल का कटा पैर,  अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम ,दगौरी रेलवे स्टेशन की घटना, मर्ग कायम कर जांच में जुटी जीआरपी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : दगौरी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत को गई। वे अनूपपुर में रेलवे हमाल थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है की वह अनूपपुर से आ रहे थे या जाने के लिए निकले थे। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Advertisement


 घटना सुबह 10 बजे की है। दागौरी स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने को घटना के संबंध में मेमो दिया। सुबह 10 :45 बजे मेमो मिला, जिसमें लिखा था की एक 58 वर्षीय यात्री ट्रेन से गिर गया है और इस घटना में उसका बाया पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। घटना के तत्काल बाद उपचार के लिए घायल यात्री को बिल्हा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर स्थिति गंभीर देखकर बिल्हा से रेलवे अस्पताल में रिफर कर दिया गया। मेमो के आधार पर जीआरपी पहले रेलवे अस्पताल पहुंची।

Advertisement
Advertisement

लेकिन उस समय तक घायल यात्री की मौत हो चुकी थी। मृतक का बेटा अस्पताल में ही था। जिससे पूछताछ की गई, तब पता चला की मृतक का नाम थान सिंह नेताम (58) है। वह बिल्हा थाना अंतर्गत उड़दन दगौरी के रहने वाले थे। अभी पूरा बयान दर्ज नहीं हुआ। इसलिए जीआरपी स्पष्ट नहीं कर रही है कि घटना दगौरी आते समय हुई या अनूपपुर जाते समय।

Advertisement

मृतक अनूपपुर में रेलवे हमाल थे। हादसा किस ट्रेन से हुआ है यह पुष्टि नहीं हुई। जीआरपी पहले मृतक का पोस्टमार्टम कराई और इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया गया। घटना स्थल पर जाकर जीआरपी जांच करेगी। इसके अलावा स्टेशन मास्टर का भी बयान दर्ज किया जाएगा।

Advertisement

मालूम हो कि जिस समय यह घटना हुई, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी थी। इसके बाद यात्रियों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। भीड़ देखकर ही स्टेशन मास्टर घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कुछ देर तक ट्रेन को घटना स्थल पर ही रोक दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button