देश

संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी… जारी रहेगी भारत जोड़ो यात्रा..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद के आगामी शीतकालीन सत्र  में भाग नहीं ले सकते हैं। वह देश के कई राज्यों से होकर गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा को नहीं छोड़ेंगे। यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने दी है। संसद का आगामी शीतकालीन सत्र इस साल 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होने की संभावना है। आगामी शीतकालीन सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे।

Advertisement
Advertisement

यह पहला सत्र होगा, जिसके दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा के सभापति हैं। वह उच्च सदन में कार्यवाही का संचालन करेंगे।

Advertisement

शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस राज्यसभा में विपक्ष के नेता का चयन भी कर सकती है। पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहले सदन में विपक्ष के नेता थे।

Advertisement

सदन में हंगामे के आसार
वहीं, मोदी सरकार आगामी सत्र के दौरान पारित होने वाले विधेयकों की एक सूची तैयार कर रही है। इस दौरान विपक्ष जरूरी मामलों पर चर्चा की मांग करेगा और सदन में हंगामे के आसार बने रहेंगे।

जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBS) के मौजूदा आरक्षण को परेशान किए बिना सभी समुदायों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) के लिए शिक्षा और रोजगार में आरक्षण का समर्थन करती है।

महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है भारत जोड़ो यात्रा
इस बीच, राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा 66वें दिन पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के कई जिलों से होकर गुजर रही है। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली के कलामनुरी के शेवाला गांव से फिर से शुरू हुई है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ हिस्सों को कवर करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा आजकल महाराष्ट्र में है। यात्रा को देशभर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से समर्थन मिल रहा है और प्रतिक्रिया दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना (ठाकरे गुट) ने भी यात्रा के महत्व को बढ़ाते हुए इसमें भाग लेने पर सहमति व्यक्त की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button