देश

भारत जोड़ो यात्रा करके राहुल गांधी ने समय बर्बाद किया, त्रिपुरा में कांग्रेस की हार पर रामदास अठावले ने ली चुटकी

Advertisement

(शशि कोनहेर) : पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी गठबंधन की शानदार जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा करके समय बर्बाद किया। कांग्रेस टूट रही है। वे त्रिपुरा हार गए। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में नॉर्थ-ईस्ट का विकास हुआ और आज हमें उसका परिणाम मिला है। हम 2024 का चुनाव जीतेंगे।

Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के समर्थकों का जश्न शुरू हो गया है क्योंकि पार्टी के उम्मीदवार 60 सदस्यीय विधानसभा की आधी से अधिक सीटों पर विपक्षी लेफ्ट-कांग्रेस और टिपरा मोठा से आगे हैं। अगरतला के कर्नल चौमुहानी इलाके में स्थित बीजेपी चुनाव कार्यालय में नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और जय श्री राम के नारे लगे और पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, पटाखे फोड़े और होली के त्योहार से पहले ही होली खेली।

Advertisement

पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया। बीजेपी 28 सीटों पर आगे है और उसने 5 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि उसकी सहयोगी इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। प्रतीत होता है कि टिपरा मोठा आईपीएफटी के जनजातीय समर्थन को अपने पाले में करने में कामयाब रही है। पार्टी 10 सीटों पर आगे है और दो सीटों पर उसने जीत हासिल की है। विपक्षी दल वाम-कांग्रेस गठबंधन 14 सीटों पर आगे है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button