देश

राहुल गांधी अचानक खेत पहुंचे,धान रोपाई किया व ट्रैक्टर भी चलाया

(शशि कोन्हेर) : सोनीपत। दिल्ली से शिमला जाते वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शनिवार को अचानक खेतों पर नजर आए और हरियाणा के सोनीपत में एक खेत में काम कर रहे किसानों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी किसानों के साथ खेतों में रोपाई में हिस्सा भी लिया और ट्रैक्टर भी चलाया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सोनीपत में किसानों के बीच पहुंचे और वहां धान की रोपाई करते हुए किसानों से मिले और उनसे खेती किसानी से जुड़े विषयों पर बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। पानी के भरे खेत में राहुल गांधी बेझिझक किसानों के साथ धान रोपाई करते दिखाई दिए। थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button