देश

राहुल गांधी ने कहा.. आपको महात्मा गांधी की हर तस्वीर में दो तीन महिलाएं उनके आसपास दिखाई देंगी, लेकिन क्या आपने किसी महिला के साथ मोहन भागवत की तस्वीर देखी है…?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब आप (महात्मा) गांधी की तस्वीर देखेंगे, तो आपको उनके आसपास 2-3 महिलाएं दिखाई देंगी। क्या आपने किसी महिला के साथ मोहन भागवत की तस्वीर देखी है? ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका संगठन महिलाओं को दबाता है और हमारा संगठन उन्हें एक मंच देता है। मोदी-आरएसएस ने किसी महिला को देश का पीएम नहीं बनाया, कांग्रेस ने बनाया।

Advertisement
Advertisement


राहुल ने कहा कि वो (भाजपा) अपने आप को हिन्दू पार्टी कहते हैं और पूरे देश में लक्ष्मी और दुर्गा पर आक्रमण करते हैं। जहां ये जाते हैं, कहीं लक्ष्मी को मारते हैं, कहीं दुर्गा को मारते हैं। ये हिन्दू धर्म का प्रयोग करते हैं, ये धर्म की दलाली करते हैं। मगर ये हिन्दू नहीं हैं।

Advertisement


उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के लोग कहते हैं कि वे हिंदू पार्टी हैं। पिछले 100-200 वर्षों में महात्मा गांधी वह व्यक्ति हैं जिन्होंने हिंदू धर्म को समझा और उसका पालन किया। इसे हम भी मानते हैं और भाजपा-RSS के लोग भी मानते हैं। अगर महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म को समझने के लिए दे दिया तो गोडसे ने उन्हें क्यों मारा। यह एक विरोधाभास है और आपको इसके बारे में सोचना होगा।

Advertisement


कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बीजेपी और आरएसएस से अलग है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मैं अन्य विचारधाराओं के साथ समझौता कर सकता हूं लेकिन भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के साथ नहीं। यह हमारे लिए एक बड़ा सवाल है कि गांधी, कांग्रेस, गोडसे और सावरकर की विचारधाराओं में क्या अंतर है। राहुल गांधी ने ये सब महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button