देश

मां सोनिया के घर में शिफ्ट हो रहे राहुल गांधी…10 जनपथ भेजा जा रहा सामान.. घर के साथ ही बदल जाएगा पता

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही 10 जनपथ शिफ्ट होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ में शिफ्ट होने लगा है।

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के ऑफिस कामकाज के लिए घर की तलाश की जा रही है। पार्लियामेंट से राहुल गांधी की सांसदी जाने के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था।

Advertisement

राहुल गांधी अभी तक 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे। साल 2004 में पहली बार लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें ये बंगला आवंटित हुआ था।

Advertisement

नियमों के अनुसार, राहुल गांधी को अयोग्यता आदेश (24 मार्च) की तारीख से एक महीने के भीतर अपना सरकारी बंगला खाली करना था। इस नोटिस के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा था कि, वह बंगला खाली करने के नोटिस का पालन करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button