देश

सांसदी छिनने के बाद राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो, लिखा- Dis’Qualified MP

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – सूरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी को अपनी लोकसभा की सदस्यता गंवानी पड़ गई। कांग्रेस पार्टी इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन कर रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद ने ट्विटर पर अपना बायो बदल लिया है। उन्होंने खुद को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बताते हुए खुद को Dis’Qualified सांसद घोषित किया है।

Advertisement
Advertisement

केरल की वायनाड सीट से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा 2019 के मानहानि के एक मामले में दो साल जेल की सजा सुनाये जाने के मद्देनजर शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनका अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने यह फैसला ”मोदी उपनाम” संबंधी टिप्पणी को लेकर दिया था।

Advertisement

कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में रविवार को सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एकदिवसीय सत्याग्रह करने की घोषणा की थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button