छत्तीसगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में जानकारी देने क्विज प्रतियोगिता,अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेज के स्टूडेंट्स ले सकेंगे भाग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर।भारतीय इतिहास में हमारे महापुरूषों स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।महात्मा गांधी का अहिंसा आंदोलन और सम्पूर्ण जीवन जानने का एनएसयूआई अवसर लेकर आया है।अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय से संबद्ध संभाग के सभी 310 कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट 2 अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं,

Advertisement
Advertisement

जिसमें महात्मा गांधी पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता और विजेताओं का किस तरह से चयन किया जाएगा इसकी जानकारी छात्र नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर छाबड़ा ने बताया कि ऑनलाइन क्विज के लिए 30 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 2 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक  खुला रहेगा।प्रतियोगिता पूरी तरह निशुल्क है।

Advertisement

एनएसयूआई अटल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष राहुल हंसपाल ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य कॉलेज स्टूडेंट को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में अधिक से अधिक बताना है। भारत की आजादी में उनका योगदान नई पीढ़ी जान सके। उन्होंने कहा प्रोत्साहन के लिए प्रथम पुरस्कार 11 हज़ार दूसरे स्थान के लिए 51 सौ और तृतीय स्थान पर आए विजेता छात्र को 31 सौ नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement

प्रेस क्लब में आयोजित कांफ्रेंस को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर ने भी संबोधित किया। विजेताओं का चयन करने निर्णायक मंडल का गठन करने सदस्यों ने जानकारी दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button